रक्तदान पर प्रसूता की बचायी जान
बिहारशरीफ, जून 1 -- रक्तदान पर प्रसूता की बचायी जान शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर अस्पताल में मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल देखने को मिली। सिरारी थाना क्षेत्र के बर्मा गांव निवासी विभा देवी को प्रसव के लिए रविवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकीय जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि महिला के शरीर में रक्त की कमी है तथा सिजेरियन ऑपरेशन के लिए रक्त की तत्काल आवश्यकता है। परिजनों ने काफी प्रयास किया। लेकिन, परिवार में कोई रक्तदाता नहीं मिले। सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा नेता बलराम कुमार आनंद तथा अन्य सहयोगियों को इसकी सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही बलराम कुमार आनंद और राहुल कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और बिना देर किए रक्तदान के लिए आगे आए। दोनों ने एक-एक यूनिट रक्तदान किया तो प्रसूता का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। (शेखपुरा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.