रांची, जून 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा की ओर से चलाए जा रहे रक्तदान पखवाड़ा में सोमवार तक 217 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इसके लिए संगठन की ओर से 11 स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाया। रांची शाखा के प्रवक्ता राघव जालान ने बताया कि रक्तदान शिविर का आयोजन 22 जून तक चलेगा। एकत्र रक्त को अस्पताल में भर्ती मरीजों की प्राण रक्षा के लिए ब्लड बैंक को सौंपा गया। संगठन के प्रवीण अग्रवाल एवं विष्णु अग्रवाल ने बताया कि अन्य सदस्यों का आयोजन में योगदान है। सभी शिविर में रक्तवीरों से भविष्य में भी मानवता की सेवा को लेकर रक्तदान के लिए तत्पर रहने का संकल्प दिलाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.