साहिबगंज, जून 15 -- साहिबगंज। विश्व रक्तदाता दिवस पर रविवार को स्थानीय सदर अस्पताल स्थित बल्ड बैंक में उमा अमृता फाउंडेशन के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- तपेश्वर सिंह इंदु महिला महाविद्यालय में शिक्षकों एवं कर्मियों ने किया रक्तदानरक्तदान शिविर का उद्घाटन शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीएस डॉ. रामदेव पासवान ने फीता काटकर किया। इस दौरान सीएस ने रक्तदाताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। आपकी एक प्रयास किसी जिंदगी में जान फूंकता है। युवाओं को रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की है। यह भी पढ़ें- ब्लड बैंक में खून की कमी को दूर करने के लिए रक्तवीरों ने किया रक्तदानरक्तदाताओं को पुरस्कृत किया गया सीएस ने सभी रक्तदान करने वालों को प्रोत्साहन के स्वरूप टी-शर्ट कैप मग का वितरण किया। स्वास्थ्य विभाग ...