जमशेदपुर, जून 12 -- जमशेदपुर । विश्व रक्तदाता दिवस पर, स्वैच्छिक महा रक्तदान शिविर का आयोजन बिष्टुपुर मिलानी हॉल में आयोजित करने को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के अरिजीत सरकार ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा रक्तदान के लिए लोगों से संपर्क कर लिया गया है। जमशेदपुर में तप्ती गर्मी में रक्त की कमी को देखते हुए, प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर, मिलानी, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन संयुक्त रुप से पहल करते हुए, एक स्वैच्छिक महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया है ताकि इस भीषन तपती गर्मी में रक्त की कमी को थोड़ा कम किया जा सके। समाजहित में पहल को देखते हुए प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक टाटा स्टील फाउंडेशन ने भी सहयोग का हाथ आगे बढाया है। यह भी पढ़ें- सरकारी कर्मचारियों को भी करना होगा 14 को रक्तदान रक्तदान शिविर प्रातः 9 बजे से शुरू होकर शाम...