रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए डीसी की अध्यक्षता में गठित होगी कमेटी
गढ़वा, जुलाई 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार ने राज्य में स्वैच्छिक रक्तदान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रत्येक जिले में ब्लड डोनेशन अवेयरनेस एंड मॉनिटरिंग कमेटी के गठन का निर्णय लिया है। यह निर्णय झारखंड उच्च न्यायालय की ओर से पारित निर्देशों और विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के अनुरूप लिया गया है। कमेटी डीसी की अध्यक्षता में गठित होगी। राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, प्रत्येक जिले में उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित यह समिति स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने, रक्त संग्रहण, उपयोग एवं भंडारण की नियमित समीक्षा करने तथा सभी संबंधित विभागों एवं संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करेगी।
स्वास्थ्य सेवा में सुधार विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार किसी भी जिले की वार्षिक रक्त आवश्यकता उसकी कुल ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.