देवघर, नवम्बर 19 -- देवघर,प्रतिनिधि। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा मंगलवार को रक्तदान के लिए आमजनों को जागरुक करने के उद्देश्य से पोस्टर लांचिंग किया गया। इस संबंध में डीसी ने जानकारी देते हुए कहा कि 30 नवंबर 2025 को ब्लड डोनेशन ऑन व्हील्स के तहत आरके मिशन विद्यापीठ देवघर में वृहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसे लेकर पोस्टर लॉन्चिंग किया गया एवं तैयारी की जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्त अधिकोष के नियमों को पालन करते हुए रक्तदान जरूर करना चाहिए। कहा कि आपका रक्तदान बहुतों के लिए जीवनदान हो सकता है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इस नेक कार्य में अपना योगदान दें। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी देवघर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.