आगरा, मार्च 22 -- कमला नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में पूर्व छात्र परिषद और लोकहितम ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान महोत्सव आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राकेश गर्ग, अमित अग्रवाल, प्रमोद गोयल, कार्यक्रम संयोजक दीपक अग्रवाल, रविकांत चावला और सह संयोजक संजीव भारद्वाज ने किया। शिविर में विद्यालय के आचार्यों, अभिभावकों और स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर सामाजिक दायित्व निभाया। लोकहितम ब्लड बैंक के संजय जैन और अखिलेश अग्रवाल के निर्देशन में पूरा अभियान व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन के माध्यम से लोगों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया और अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जुड़ने का संदेश दिया गया। इस दौरान नितिन अग्रवाल, गौरांग महेश्वरी, अरविन्द मिश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.