रक्तदान कर मरीज की बचाई जान
गोपालगंज, जुलाई 14 -- मांझागढ़ l प्रखंड के छितौली गांव के 21 वर्षीय शोएब अख्तर ने स्वैच्छिक रक्तदान कर एक गंभीर मरीज की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शोएब ने सवनहीं गोपालपुर के अलाउद्दीन अहमद के लिए रक्तदान किया, जिनका हीमोग्लोबिन स्तर मात्र 2 ग्राम रह गया था। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन पिछले एक सप्ताह से रक्त की व्यवस्था के लिए परेशान थे। इसी दौरान बिहार ब्लड डोनर टीम के सक्रिय सदस्य शाह आलम को मरीज की जानकारी मिली। उन्होंने तत्काल रक्तदाताओं से संपर्क किया, जिसके बाद शोएब अख्तर बिना देर किए रक्तदान के लिए आगे आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.