अयोध्या, मई 5 -- अयोध्या,संवाददाता। भाकियू महासचिव घनश्याम वर्मा के जन्मदिन पर भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जिला चिकित्सालय में स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान किया। कार्यक्रम में गोसाईगंज विधायक अभय सिंह पहुंचकर भाकियू के महासचिव घनश्याम वर्मा को साल ओढाकर सम्मानित किया और केक काटा। भाकियू नेता फरीद अहमद ने कहा कि रक्तदान महादान होता है। रक्तदान करने से तमाम गरीब और असहाय लोगों की संकट के दौर में जान बच जाती है। मौके पर रंजीत कोरी ,राकेश कुमार पाल,रविंद्र कुमार मौर्य,अवधेश कुमार उर्फ राजेश वर्मा, भागीरथी वर्मा, घनश्याम वर्मा ,जगदीश प्रसाद यादव, सूर्यनाथ वर्मा ,राहुल वर्मा, उर्मिला निषाद, विपुल वर्मा, संतोष वर्मा, अमर कुमार पंकज कुमार, विवेक पटेल, विकास वर्मा,सरोज वर्मा,शंकरपाल पांडेय,रवि शंकर पांडेय मंशाराम वर्मा,सिद्धू...