दरभंगा, जून 15 -- संजय लाला,दरभंगा। विश्व रक्तदान दिवस पर रविवार को डीएमसीएच के ब्लड बैंक में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने रक्तदान कर दूसरों को पीड़ित मानवता की सेवा में आगे आने को प्रेरित किया। उनके अलावा ब्लड बैंक के कई अन्य कर्मियों ने भी रक्तदान किया। इनमें कई महिलाएं भी शामिल थीं। इस मौके पर डॉ. संजीव ने कहा कि रक्तदान करने से स्वास्थ्य और भी ज्यादा बेहतर होता है। शरीर में स्वयं समय-समय पर रक्त नष्ट हो जाता है। नष्ट होने से पहले उसे दान कर कई जिंदगियां बचाई जा सकती है। यह भी पढ़ें- विश्व रक्तदाता दिवस पर ब्लड बैंक पहुच किया रक्तदान यह भी पढ़ें- विश्व रक्तदाता दिवस पर लगा रक्तदान शिविर,14 लोगों ने किया ब्लड डोनेट यह भी पढ़ें- विश्व रक्तदाता दिवस : 40 रक्तवीरों ने किया रक्तदान, 22 रक्तवीरों को किया गया सम्मानित

हिंदी हिन...