दुमका, मई 8 -- रक्तदान कर बचाई मरीज की जान दलाही, प्रतिनिधि।मसलिया प्रखंड के गुमरो पंचायत अंतर्गत पंडरिया गांव निवासी युवा समाजसेवी दीनबंधु शर्मा ने दुमका के भारती हॉस्पिटल में भर्ती एनीमिया पीड़ित महिला आशा देवी (57), पति सुरेश प्रसाद निवासी रशिकपुर दुमका के लिए रक्त दान किया। जानकारी के अनुसार आशा देवी का हीमोग्लोबिन स्तर काफी कम होकर मात्र 6 ग्राम रह गया था, जिसके कारण चिकित्सकों ने तत्काल एक यूनिट ए पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता बताई। मरीज के परिजनों द्वारा मदद की गुहार लगाए जाने पर दीनबंधु शर्मा से संपर्क किया गया। सूचना मिलते ही वे बिना देर किए तुरंत ग्लोकल ब्लड बैंक पहुंचे और अपना 23वां रक्तदान कर मरीज की सहायता की।फोटो संख्या-12-रक्तदान करते दीनबंधु शर्मा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...