बलरामपुर, मई 8 -- बलरामपुर, संवाददाता। रेडक्रास सोसाइटी दिवस के मौके पर शुक्रवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित ब्लड बैंक और जिला कारागार में चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सीएमओ डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने किया। जिसमें लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों की जान बचाने के लिए रक्तदानियों ने खून का दान किया, जिन्हें ब्लडबैंक में प्रशस्ति पत्र देकर सीएमओ व संयुक्त जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ राज कुमार ने सम्मानित किया।रेडक्रास सोसाइटी की ओर से संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित ब्लडबैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में 15 लोगों ने रक्तदान किया। यहां रक्तदानियों का उत्साहवर्धन करते हुए सीएमओ ने कहा कि रक्तदान एक पुण्य कार्य है, जिससे जरूरतमंदों की जान बचायी जा सकती है। यह भी पढ़ें- रेडक्रॉस के शिविर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.