मिर्जापुर, अगस्त 23 -- मिर्जापुर, संवाददाता नगर के शुक्लहा स्थित प्रभु उपहार भवन में ब्रह्माकुमारीज की तरफ से राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि के 19वें पुण्य स्मृति दिवस पर रक्तदान महाअभियान का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अपर मंडलायुक्त प्रशासन डॉ. विश्राम यादव तथा विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने किया। अतिथियों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को मानव सेवा के इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया。 यह भी पढ़ें- Barabanki News: ब्रह्मा कुमारीज संस्था ने 50 यूनिट किया रक्तदानरक्तदान का महत्व अपर मंडलायुक्त डॉ. विश्राम यादव ने स्वयं रक्तदान कर समाज के सामने प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा कार्य है। स्वस्थ व्यक्ति के रक्तदान करने से जरूरतम...