खंडवा, फरवरी 24 -- मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने एक अनोखी और प्रेरणादायक पहल शुरू की है, जिसके तहत अब जो भी श्रद्धालु तीर्थनगरी ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में रक्तदान करेगा, उसे मंदिर में VIP प्रोटोकॉल के तहत फ्री दर्शन की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस पहल की शुरुआत 24 फरवरी मंगलवार से कर दी गई। जिसके बाद अब भक्तों को यहां डबल पुण्य कमाने का मौका भी मिलेगा। इस दौरान वह दर्शन करने से होने वाले पुण्य लाभ के साथ-साथ रक्तदान करते हुए लोगों का जीवन बचाकर पुण्य लाभ भी कमा सकते हैं। खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ओंकारेश्वर आने वाले श्रद्धालुओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गई है, क्योंकि आस्था के साथ यदि सामाजिक जिम्मेदारी भी जुड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.