शाहजहांपुर, अप्रैल 20 -- शाहजहांपुर। संत निरंकारी मिशन के श्रद्धालु भक्तों और सेवादल सदस्यों द्वारा शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। मुखी हरिओम श्रीवास्तव ने कहा कि प्रेरणादायक वचन समाज को सकारात्मक दिशा दे सकते हैं, वहीं गलत प्रेरणाएं हिंसा और अस्थिरता को बढ़ावा देती हैं। रैली का शुभारंभ क्षेत्रीय संचालक रंजीत सिंह ने निरंकारी सत्संग भवन से किया। यह रैली सदर चौराहा, घंटाघर, केरूगंज, बहादुरगंज होते हुए शहीद पार्क पर समाप्त हुई। इस दौरान स्वयंसेवकों ने रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित किया और वर्तमान जीवन को सुधारने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपेश रावत, शिक्षक विवेक, ममता और प्रचारक महेश सक्सेना सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.