गुमला, मार्च 7 -- गुमला। जिला प्रशासन की पहल पर चल रहे रक्तदान अभियान के तहत शनिवार को आठ यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। अब तक अभियान के तहत कुल 25 यूनिट रक्त एकत्र किया जा चुका है। सिकल सेल, थैलेसीमिया सहित अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जिले में लगातार स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शनिवार को सदर अस्पताल परिसर में जिला सर्विलांस पदाधिकारी, एमओआईसी ब्लड सेंटर सहित स्वास्थ्यकर्मियों व अन्य दाताओं ने रक्तदान किया। मंगलवार को समाहरणालय परिसर में विशेष रक्तदान शिविर आयोजित होगा। डीसी प्रेरणा दीक्षित ने अधिकारियों व कर्मियों से रक्तदान करने की अपील की
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.