गोरखपुर, मई 3 -- गोरखपुर। एक नई आशा संस्था की ओर से रविवार को गोकुल अतिथि भवन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 103 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं मेदांता अस्पताल की टीम ने लगभग 200 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। मुख्य अतिथि महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है। यह किसी अनजान व्यक्ति को जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है। विशिष्ट अतिथि डॉ. अरुणा छापड़िया ने कहा कि नियमित रक्तदान से न केवल दूसरों की जान बचती है, बल्कि दाता स्वयं भी स्वस्थ रहता है। विशिष्ट अतिथि डॉ. ऋषभ गुप्ता ने कहा कि ऐसे शिविर समाज में जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। यह भी पढ़ें- शिविर में 100 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्दान संस्था की अध्यक्ष डॉ निशि अग्रवाल, संस्थापक आशीष छापड़िया, सचिव राधा सिंघ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.