रक्तदाता दिवस पर सदर अस्पताल में आयोजित हुआ सम्मान समारोह व रक्तदान शिविर
भागलपुर, जून 15 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल के तत्वावधान में रविवार को सदर अस्पताल परिसर में सम्मान समारोह, शपथ ग्रहण कार्यक्रम एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर विधायक रोहित पांडेय, सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद, सदर अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजू कुमार और ब्लड सेंटर के नोडल पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर डॉ. कुमारी रश्मि, डॉ. सुष्मिता और डॉ. शारिक भी उपस्थित थे। वहीं हिन्द युवा शक्ति और हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड की ओर से प्रवीण प्रकाश तिवारी और गौतम दुबे के नेतृत्व में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- तपेश्वर सिंह इंदु महिला महाविद्यालय में शिक्षकों एवं कर्मियों ने किया रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.