गढ़वा, जून 12 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। रेड क्रॉस सोसाइटी की एग्जीक्यूटिव कमिटी की बैठक शुक्रवार को स्थानीय शारदा मेडिकल हॉल डॉ एमपी गुप्ता के क्लीनिक में हुई। बैठक की अध्यक्षता सोसाइटी के चेयरमैन डॉ एमपी गुप्ता ने की। यह भी पढ़ें- विश्व रक्तदान दिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रमबैठक का मुख्य उद्देश्य बैठक में मुख्य रूप से 14 जून को रक्तदाता दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों की चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पुराने समाहरणालय में रेडक्रॉस के नए कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। ज्ञात हो कि पुराने समाहरणालय भवन में रेडक्रॉस को नया कार्यालय मिला है। उसमें फर्निशिंग और रंग रोगन सहित अन्य जरूरी कार्य रेड क्रॉस के एग्जीक्यूटिव कमिटी सदस्य उमेश कश्यप की देखरेख में करा दिया गया है। कार्यालय का उद्घाटन सुबह 8 बजे किया जाएगा। उक्त ...