वाराणसी, फरवरी 27 -- वाराणसी। जिला अस्पताल में गुरुवार को रक्तदान करने वाले अधिवक्ताओं को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। यह शिविर 23 जनवरी को पराक्रम दिवस पर दी सेंट्रल बार के सहयोग से अधिवक्ता उत्थान समिति ने आयोजित किया था। अनिल राजभर ने रक्तदाता अधिवक्ताओं को समाज के लिए प्रेरक बताया। समिति की ओर से कैबिनेट मंत्री के सामने दो मांगें रखी गई। अस्पताल परिसर में पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थापित करने और अर्दली बाजार स्थित एलटी कॉलेज परिसर में स्वामी विवेकानंद के प्रवास स्थल को संरक्षित कर संग्रहालय बनाने की मांग की गई। इस अवसर पर विनोद पांडेय, संजीवन यादव, मनीष सिंह, उदयनाथ शर्मा, पूर्व अध्यक्ष राजेश मिश्रा, प्रभु नारायण पांडेय, प्रवीण रघुवंशी, राजीव सिंहा, वेदप्रकाश सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.