रक्तदाताओं ने रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल
मुरादाबाद, मई 8 -- विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब मुरादाबाद सेंट्रल व परिवर्तन द चेंज संस्था की ओर से शुक्रवार को ब्लड बैंक जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 25 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों एवं जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाई जा सकती है। इस अवसर पर डॉ. शिल्पा अग्रवाल, रोटरी क्लब मुरादाबाद सेंट्रल के अध्यक्ष अजय मेहरोत्रा, गौरव कुमार,उदित सिंघल, परिवर्तन द चेंज से कपिल, आदित्य व रूद्र आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: विश्व थैलेसीमिया दिवस पर रक्तदान शिविर यह भी पढ़ें- रेडक्रास-थैलेसीमियां दिवस पर लगे शिविर में 15 ने किया रक्तदान यह भी पढ़ें- थैलेसीमिया की रोकथाम के लिए समय पर पहचान जरूरी
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.