जमशेदपुर, मई 31 -- जमशेदपुर । प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन द्वारा सिल्वर जुबली कार्यक्रम आयोजित किया गया। बिष्टुपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में कई ऐसे लोगों को सम्मानित किया गया है जो 50 से अधिक बार रक्तदान कर चुके हैं वहीं कुछ वैसे लोगों को भी सम्मानित किया गया है जो 100 से अधिक बार रक्तदान कर रिकॉर्ड बना चुके हैं। संस्था के निदेशक अरिजीत सरकार में बताया कि सभी लोगों को सम्मानित करके ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया है करो जरूरतमंदों को समय पर रक्त देकर उसकी जान बचाई जा सके

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...