गोरखपुर, दिसम्बर 23 -- गगहा (गोरखपुर), संवाद। गगहा क्षेत्र के रकहट-एकौना पक्के पुल पर रविवार को एक महिला की जान जाते-जाते बच गई। घरेलू विवाद से आहत महिला पुल की रेलिंग पर चढ़कर राप्ती नदी में छलांग लगाने ही वाली थी, तभी वहां टहल रहे युवकों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और नीचे उतारकर समझाने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला काफी देर तक नदी में कूदकर जान देने की जिद करती रही। इसी दौरान एकौना थाना पुलिस भी पुल से होकर गुजर रही थी। मौके की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने तुरंत महिला को अपने पास लिया और समझा-बुझाकर थाने ले गई। बाद में महिला के परिजनों को बुलाकर उसे सुरक्षित सौंप दिया गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक महिला को पुल की रेलिंग से उतारकर समझाते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि इस वीडियो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.