गया, फरवरी 24 -- मखदुमपुर हाई स्कूल में चल रहे मखदुमपुर प्रीमियर लीग का फाइनल मैच मंगलवार को खेला गया। लोदीपुर की टीम ने रकसिया को पांच विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। लोदीपुर के खिलाड़ी अमन को प्लेयर ऑफ द मैच और रकसिया के खिलाड़ी अनीश को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रकसिया की टीम सात विकेट खोकर 133 रन बनाया। लोदीपुर की ओर से अविनाश ने तीन, सुधीर ने दो विकेट चटकाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोदीपुर टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज अविनाश बिना खाते खोले वापस लौट गए। लोदीपुर के अमन ने ताबड़तोड़ दस छक्का लगाकर मैच को जीता दिया। लोदीपुर के बल्लेबाज चंदन और लवशन ने अच्छी बल्लेबाजी की। लोदीपुर टीम के कप्तान मुकेश को अतिथियों ने ट्रॉफी प्रदान किया। रनर अप टीम के कप्तान को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.