गाजीपुर, जनवरी 29 -- दिलदारनगर (गाजीपुर)। क्षेत्र के रकसहा गांव निवासी डॉ. इमरान खान पुत्र युसूफ खान के उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज की ओर से प्रोफेसर पद पर चयनित हुए हैं। डॉ. इमरान खान की प्रारंभिक शिक्षा अमर शहीद बाल विद्या मंदिर से हुई। कक्षा नौ और 10 की पढ़ाई उन्होंने एसकेबीएम इंटर कॉलेज से और कक्षा 11 और 12 की शिक्षा राधा कृष्ण गुप्त आदर्श विद्यालय, दिलदारनगर से प्राप्त की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने कोलकाता के मौलाना आजाद कॉलेज से बीएससी, कोलकाता यूनानी मेडिकल कॉलेज से बीयूएमएस और भुवनेश्वर स्थित उत्कल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन पब्लिक हेल्थ की डिग्री हासिल की। वर्ष 2009 में डॉ. इमरान खान की नियुक्ति कोलकाता यूनानी मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुई। इसके बाद वे राजस्थान के टोंक स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज यूनानी मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.