अलीगढ़, मार्च 6 -- पिसावा, संवाददाता। गांव रकराना में फूलडोल मेले के दौरान युवाओं में हुआ झगड़ा घर तक पहुंच गया। जिससे दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हर वर्ष की भांति गांव में फूलडोल मेला लगा हुआ था, कई गांवों के युवक फूलडोल में पहुंचे थे। बताया जाता है कि दो बार युवाओं का मेले में झगड़ा हुआ। जिसे बुजुर्गों द्वारा शांत करा दिया गया। शाम होते-होते झगड़ा घरों तक पहुंच गया और दो पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव हुआ। जिसमें एक पक्ष के पिंटू, पूरन सिंह, अंकित, राज सिंह व हर्ष को चोटें आई हैं। वहीं दूसरे पक्ष के योगेश, दिनेश, आकाश, सोनू और विकास को भी चोटें आई हैं। अंकित के सिर में फावड़ा लगने से वह घायल हो गया। जिसे सीएचसी चंड़ौस उपचार हेतु भेज ...