रकम दोगुनी का झांसा देने वाले दंपत्ति पर मुकदमा
आगरा, जून 26 -- एक साल में रकम दोगुनी का झांसा देकर 20 लाख रुपये की ठगी का मामला पुलिस तक पहुंचा है। पीड़ित की शिकायत पर सिकंदरा पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों ने खुद को सरकारी बैंक का कर्मचारी बताया। मुकदमे के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह पता किया जा रहा है कि ठगी औरों के साथ तो नहीं की गई है। पश्चिमपुरी, सिकंदरा निवासी जगदीश सिंह सोलंकी ने दीपक शर्मा और हर्षा शर्मा के खिलाफ मुकदमा लिखाया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके बेटे नरेश सिंह सोलंकी की पहचान दीपक शर्मा और हर्षा शर्मा से थी। दोनों खुद को सरकारी बैंक में कर्मचारी बताया करते थे। धीरे-धीरे उनका भरोसा जीत लिया। बताया कि ऐसी-ऐसी योजना हैं जिनमें एक साल में रकम दोगुनी हो जाती है। लोगों को इनकी जानकारी नहीं दी जाती है। इस तरह आरोपियों ने उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.