सहारनपुर, अक्टूबर 5 -- देहात कोतवाली के गांव देवली के दर्जनों लोगों को खुद को बिल्डर बताकर ली गई रकम एक साल में दुगना कर लौटाने का झांसा देकर आरोपी ने करोड़ों रुपए हड़प लिए। जब पीड़ित रकम मांगने घर पहुंचे तो आरोपी के परिजनों ने भी उनके साथ गाली गलौज कर धमकाया। एसएसपी के आदेश पर मुख्य आरोपी सहित परिवार के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों में महिलाएं भी शामिल है। देहात कोतवाली के गांव देवली निवासी सूरजभान ने आरोप लगाया कि कोतवाली मंडी की पीर वाली गली, अमजद नगर का निवासी इमरान अहमद उनके गांव में आया और गांव के लोगों को झांसे में लिया कि वह बिल्डर है और सरकारी योजनाओं के तहत बड़ी बडी इमारते बनाकर बेच भारी मुनाफा कमाता है और गांव वालों से रकम काम में लगाने को कहा। साथ ही आश्वासन दिया कि एक वर्ष में वह दुगनी रकम लौटाएगा क्योंकि...