रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 15.93 लाख ठगी में दो गिरफ्तार
सोनभद्र, सितम्बर 4 -- सोनभद्र, संवाददाता। फेसबुक पर निवेश की रकम दोगुनी करने का झांसा देकर जिले के युवक से 15.93 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने दो आरोपियों को गुरुवार को मिर्जापुर से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पूछताछ में साइबर ठगी के तार मिर्जापुर जेल में बंद एक आरोपी से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब पूरे साइबर फ्रॉड सिंडिकेट तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है। साइबर क्राइम पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि करमा थाना क्षेत्र के करकी गांव निवासी जितेन्द्र कुमार मौर्य का वर्ष 2023 में फेसबुक पर रकम निवेश कर दोगुना वापस पाने संबंधी विज्ञापन के जरिए आरोपियों से संपर्क हुआ था। आरोपियों ने उन्हें बेटवेट एप के माध्यम से निवेश करने का झांसा दिया। रकम दोगुनी मिलने के लालच में जितेन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.