कानपुर, मार्च 26 -- कल्याणपुर। गूबा गार्डन निवासी नीलम के मुताबिक, पांच फरवरी को उनके मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से फोन आया। इसमें निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ दिया। एक माह के भीतर उनसे आठ बार में नौ लाख तेरह हजार पांच सौ उन्तीस रुपये हड़प लिए। प्राप्त लाभ रिफंड करने की बात पर उन्हें ग्रुप से बाहर कर दिया गया। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...