बरेली, अगस्त 14 -- बरेली। रकम के लेनदेन को लेकर युवती के भाइयों ने अफीम तस्करी के आरोपी डालचंद का अपहरण कर लिया था, जिसमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मगर जांच में सामने आया कि डालचंद ने नौकरी के बहाने महिला से रेप भी किया था। बुधवार को महिला की तहरीर पर रिपोर्ट की गई है और गुरुवार को डालचंद को जेल भेज दिया गया। इज्जतनगर क्षेत्र की महिला ने इस संबंध में बुधवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला का आरोप था कि संजयनगर निवासी डालचंद से सजातीय होने के कारण परिचय था और एक-दूसरे के घर भी आना-जाना था। साल भर पहले डालचंद ने उसे नौकरी देने की बात कही और पंजाब में कुछ सामान सप्लाई करने को कहा। प्रति फेरा एक लाख रुपये तय किए और इस तरह महिला से पांच बार सप्लाई कराई गई। मगर रकम देने में डालचंद आनाकानी करने लगा। महिला का आरोप ...