कन्नौज, अप्रैल 22 -- कन्नौज। जिले में किसानों को उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कृषि अधिकारी तथा सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ने उर्वरकों की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और मांग के अनुरूप आपूर्ति की स्थिति पर विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में जनपद में 2,85,638 बोरी यूरिया, 1,27,240 बोरी डीएपी, 2,29,380 बोरी एनपीके तथा 35,243 बोरी पोटाश उपलब्ध है, जो किसानों की जरूरतों के लिए पर्याप्त है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि फसल के रकबे और खतौनी के अनुसार प्रत्येक किसान को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराया जाए। यह भी पढ़ें- उर्वरक दुकानों पर प्रशासन सख्त, गड़बड़ी पर थोक विक्रेता से जवाब तलब उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.