पिथौरागढ़, मार्च 29 -- धारचूला, संवाददाता। रं कम्युनिटी स्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया,वार्षिकोत्सव के बाद बच्चों को परीक्षा परिणाम वितरित किए गए। परीक्षा परिणाम पाकर बच्चों ने चेहरे खिले नजर आए। रं कम्युनिटी स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख मंजुला बुदियाल ने किया। सेवानिवृत्त आईएएस दरबान सिंह गर्ब्याल ने हाईस्कूल में पहला स्थान पाने वाले विद्यार्थी को तीन हजार व दूसरे स्थान पर रहे विद्यार्थी को दो हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...