देहरादून, मई 4 -- पुरोला। दशकों से चलती आ रही पृथक रंवाई जनपद की मांग एक बार फिर तेज होने लगी है। पृथक रवाई घाटी जिला बनाए जाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति अब आंदोलन को गांव-गांव तक पहुंचाने की तैयारी में जुट गई है। समिति ने न्याय पंचायत स्तर पर बैठकों का आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों को आंदोलन से जोड़ने की अपील की है। समिति के संयोजक प्रकाश कुमार ने बताया कि रवाई घाटी को पृथक जिला बनाए जाने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है, लेकिन अब इस आंदोलन को व्यापक जनसमर्थन के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुरोला विकासखंड की तीनों न्याय पंचायतों में अलग-अलग बैठकें आयोजित की जा रही हैं, जिनमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और आम जनता से आंदोलन में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया जा रहा है。

आंदोलन की रणनीति कहा कि आगा...