घाटशिला, मार्च 6 -- पोटका। प्रखंड के रंभा कॉलेज गितीलता में शुक्रवार को राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस मनाया गया। यह दिवस फार्मेसी शिक्षा के जनक महादेव लाल श्राफ की 124वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे देश में मनाया जाता है। कार्यक्रम में प्राचार्य, शिक्षकगण तथा फार्मेसी के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर प्रो. एम. एल. श्रॉफ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम के दौरान‌ उषा कॉलेज ऑफ फार्मेसी के असोसिएट प्रो कुमार वेंकट अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। उन्होंने  प्रो. एम. एल. श्रॉफ के जीवन, उनके योगदान तथा भारत में फार्मेसी शिक्षा के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कॉलेज के अध्यक्ष रामबचन जी ने छात्रों को फार्मेसी शिक्षा के महत्व, नैतिकता...