रंजीत सदन ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी
देहरादून, मई 22 -- देहरादून। दून इंटरनेशनल स्कूल सिटी कैंपस में शुक्रवार को अंतर सदनीय नृत्य प्रतियोगिता 'इग्नियस' का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चेयरमैन एचएस मान, सोनिका मान, दिनेश बर्त्वाल और संजू सिंह उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने शास्त्रीय, लोक और वेस्टर्न नृत्य शैलियों में एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर 'रंजीत सदन' ने ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की। व्यक्तिगत श्रेणी में आयुष पंखोली और कुंवर बिंद्रा को सर्वश्रेष्ठ बालक नर्तक, प्रिशा नेगी को सर्वश्रेष्ठ बालिका नर्तक तथा अनुप्रिया रावत व सार्थक उनियाल को सर्वश्रेष्ठ जोड़ी नर्तक का पुरस्कार दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.