रंजीत सदन और अटारी सदन ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर ट्राफी कब्जाई
देहरादून, मई 23 -- गुरु नानक फिफ्त सेंटेनरी स्कूल में वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन बड़े उत्साह, खेल भावना एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। बालक वर्ग में रंजीत सदन ने जबकि बालिका वर्ग में अटारी सदन ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर ट्राफी कब्जाई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल तिवारी ने खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिला कर किया। कार्यक्रम का आरंभ पीटी प्रतियोगिता से हुआ। इसके बाद विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में रंजीत सदन व बालिका में अटारी सदन ने ट्राफी कब्जाई।विद्यालय के विभिन्न सदनों के विद्यार्थियों ने अपने-अपने सदन की वेशभूषा में अनुशासन एवं एकता का परिचय देते हुए पीटी प्रस्तुत की। पीटी में प्रथम स्थान नालवा सदन, द्वितीय स्थान पर रंजीत, तृतीय स्थान अजीत तथा चतुर्थ स्थान अटारी सदन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.