हजारीबाग, अक्टूबर 8 -- रंजीत राम समेत कई ने थामा पार्टी का दामन हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि शहर के हीराबाग चौक स्थित झामुमो जिला कार्यालय में बुधवार को एक भव्य मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की।

समारोह की अध्यक्षता सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक के पूर्व प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य रंजीत राम और खतियानी परिवार के जिला अध्यक्ष अशोक राम के नेतृत्व में यह दल-बदल हुआ। समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया ने नए सदस्यों को माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।

नए सदस्यों का स्वागत इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा, भीम आर्मी और रजक समाज के कई प्रतिष्ठित लोग भी झामुमो परिवार में शामिल हुए। मौके पर पार्टी नेताओं...