रंजीत बने पर्यावरण मेला समिति के अध्यक्ष
रांची, मई 10 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के बेंती गांव में पर्यावरण मेला को लेकर रंजीत मुंडा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पांच जून को पैना पहाड़ बीसा में आयोजित होने वाले पहाड़ मेला के लिए कमेटी का गठन किया गया। गठित कमेटी में रंजीत मुंडा को अध्यक्ष, लालजी बेदिया को सचिव और रामबालक मुंडा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं अजय कुमार करमाली को मीडिया प्रभारी और बीरबल करमाली को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। मेला का आयोजन ग्राम वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति बेंती के अध्यक्ष सत्यदेव मुंडा और सह सचिव गंधिया करमाली के नेतृत्व में किया जाएगा। यह भी पढ़ें- बिहार प्रांतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन का दसवां जिला सम्मेलन संम्पन्न बैठक में ग्राम प्रधान कमलाकांत मुंडा, पंचायत समिति सदस्य मानेश्वर मुंडा समेत कई ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.