रंजीत चौहान हत्याकांड: आरोपी पिता-पुत्र को रिमांड पर लेकर बरामद किए तमंचा व फरसा
मुरादाबाद, मई 21 -- क्षेत्र के गांव कमालपुर चंदौरा में 4 मई को हुए रंजीत हत्याकांड के दो आरोपी पिता- पुत्र को पुलिस ने जेल से रिमांड पर लेकर उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा व फरसा बरामद करके आरोपियों को पुनः जेल भेज दिया। बिलारी के गांव कमालपुर चंदोरा में 4 मई की शाम को गांव के ही प्रॉपर्टी डीलर रंजीत चौहान की हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने रंजीत के दो गोली मारी और फरसे सिर पर वार किया था। इस मामले में एक अन्य व्यक्ति भी साथ था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया, वहीं गांव के हत्यारोपी योगेंद्र और अजय ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। अजय की बहन के प्रेम संबंध आरोपी रंजीत चौहान से थे। इस घटना को लेकर अजय और उसके पिता योगेंद्र ने अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी और हत्या को अंजाम दे दिया। अदालत में आत्मस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.