हल्द्वानी, मई 9 -- कालाढूंगी। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल छिमवाल की संस्तुति पर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष खष्टि बिष्ट ने कालाढूंगी महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष पद पर रंजीत कौर को मनोनीत किया है। रंजीत के अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदेश, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष पांडे, नीरज तिवारी, दीप चंद सती, भोला दत्त भट्ट, राजकुमार पांडे, प्रताप बिष्ट ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...