रंजीत की मौत से टूटा परिवार, ढांढस बंधाने पहुंचा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
इटावा औरैया, मई 30 -- इकदिल। नगला वर निवासी युवक रंजीत की मौत से परिवार गहरे सदमे में है। शनिवार को पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में कांग्रेस का 23 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार के घर पहुंचा और परिजनों को सांत्वना दी। परिजनों ने नेताओं को बताया कि रंजीत की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और उन्हें घटना की निष्पक्ष जांच की उम्मीद है। कांग्रेस नेताओं ने परिवार का दुख साझा करते हुए उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने प्रशासन से मामले की गहन जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद, पूर्व जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पीसीसी सदस्य अरुण यादव, प्रशांत तिवारी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष आसिफ जादरान सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.