दुमका, मार्च 24 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि। काठीकुंड प्रखंड के महुआगढ़ी निवासी 30 वर्षीय रंजीत कुमार देहरी की बीते 29 जनवरी को हुई मौत का मामला अब तुल पकड़ने लगा है। परिजन इसे हत्या मान पुलिस से निष्पक्ष मामले की जांच करने की मांग कर रही है। परिजनों का दावा है कि रंजीत कुमार देहरी की हत्या की गई है और में उसे दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया है। इधर इस मामले को लेकर सोमवार को प्रखंड के भुइभंगा गांव में परिजनों व ग्रामीणों ने गांव में बैठक की है। बैठक के दौरान परिजनों ने इस बात को लेकर भी आशंका जताया है कि रंजीत कुमार देहरी का मोबाइल फोन अब तक गायब है। जबकि उसके पास मोबाइल फोन भी था। वहीं मृतक के पिता रामेश्वर देहरी ने दुमका उपायुक्त, प्रधानमंत्री, राज्य के मुख्यमंत्री, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री, रक्षा मंत्रालय, राष्ट्रपति, डुमरी विधायक...