बागपत, फरवरी 28 -- बागपत। रंगों के त्योहार होली पर अक्सर लोग रंजिश में खून बहाते नजर आते है। कोई वर्ष ऐसा नहीं बीतता, जब त्योहारों पर लोग आपसी रंजिश में खून न बहाते हो, लेकिन इस बार पुलिस ने रंजिशों में बहाए जाने वाले खून को रोकने के लिए विशेष प्लान तैयार किया है। पुलिस ने जिलेभर के ऐसे दो हजार लोगों को चिंहित किया है, जिनके बीच आपसी रंजिश चल रही है। पुलिस ने इन सभी को मुचलका पाबंद किया है। साथ ही उन पर विशेष नजर रखी जा रही है। रंगों का त्योहार होली दो मार्च को और दुल्हैंडी पर्व चार मार्च को मनाया जाएगा। रंगों का यह त्योहार आपसी रंजिश निकालने वाला त्योहार भी बन गया है। पूर्व के वर्षों की बात करें, तो होली पर आपसी रंजिश रखने वाले लोगों ने खूब खून बहाया है। बड़ागांव, खेकड़ा, बागपत, बली, बड़ौत, छपरौली, निरौजपुर आदि गांवों में तो हत्या की घटनाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.