रंजिश में हुई मारपीट के मामले में 11 पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 27 -- गौरा, हिन्दुस्तान संवाद। जमीन की रंजिश को लेकर हुई मारपीट के मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फतनपुर थाना क्षेत्र के हरपालमऊ गांव निवासी अरविंद कुमार यादव ने बताया कि उनका गांव के ही भागीरथी यादव से जमीन की रंजिश चल रही है। उसी रंजिश को लेकर सोमवार को विवाद हुआ था। सूचना पर डायल 112 की पुलिस पहुंची थी और समझाकर मामला शांत करा दिया था। उसी से खुन्नस खाए आरोपी आधा दर्जन लोगों के साथ मंगलवार को आए और अरविंद की पिटाई करने लगे। शोर सुनकर उनका बेटा गगन यादव उर्फ रघुराज उन्हें बचाने दौड़ा तो उसे भी उन लोगों ने मारपीट करके घायल कर दिया। तभी उनके पिता माताफेर और दूसरा बेटा युवराज मौके पर पहुंचा तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। फतनपुर पुलिस सभी घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.