कुशीनगर, जनवरी 3 -- पडरौना, निज संवाददाता। कसया पुलिस ने शुक्रवार को निशांत हत्याकांड का खुलासा किया। बताया कि उसकी हत्या पुरानी रंजिश को लेकर गयी थी। दोनों हत्यारोपियों को हत्या में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार जेल भेज दिया। हत्या के तीसरे दिन भी गांव से लगायत चौराहे व आरोपियों के घर पर पुलिस तैनात रही। एहतियातन गांव में पांच थानों की पुलिस व पीएसी तथा क्यूआरटी के जवान तैनात किए गए हैं। दोपहर में डीआईओ एस चेनप्पा कसया थाने पहुंचे। हत्यारोपियों से पूछताछ के बाद उन्होंने पुलिस को इस मामले में सख्त कार्रवाई के आदेश दिये हैं। कसया थाना क्षेत्र के जुड़वनिया गांव के समीप बुधवार को अमरपुर निवासी संतोष सिंह के बेटे निशांत सिंह उर्फ शक्तिमान (22) की दो युवकों ने चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी थी। आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना स्थल से लेकर आरोपियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.