रंजिश में हलवाई पर ईंट से जानलेवा हमला, केस दर्ज
मुरादाबाद, जून 23 -- मझोला थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते गांव के ही लड़कों ने हलवाई का काम करने वाले युवक पर हमला कर दिया। ईंट से सिर पर वार कर आरोपियों ने जान से मारने की कोशिश की। घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है। थाना मझोला के गांव डिडौरा निवासी दिनेश ने पुलिस को तहरीर देकर बातया कि उनका बेटा विनेश हलवाई का काम करता है। सोमवार रात करीब 11:30 बजे वह हलवाई का काम करने के बाद घर लौट रहा था। गांव में पहुंचा तभी गांव का ही विनय ने अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ उसे घेर लिया। आरोप लगाया कि विनय और उसके साथियों ने जान से मारने की नियत से विनेश के ऊपर ईंट से हमला किया। सिर में कई बार ईंट मारी, जिससे उसका सिर फट गया। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने घायल विनेश को जिला अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.