बदायूं, अप्रैल 1 -- उझानी। रंजिश के चलते सास-बहू के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के गांव कुआंडंडा के मजरा गडौरा के रहने वाले आकाशदीप पुत्र श्यामलाल ने बताया कि बीती शाम उसकी मां ब्रह्मा देवी और पत्नी ई-रिक्शा से उझानी बाजार से गांव लौट रही थीं। बुटला गांव के रास्ते पर मुर्गी फार्म के पास गांव के ही विनोद पुत्र रामवीर अपने साढ़ू प्रमोद पुत्र गिरीश चंद के साथ मिल गया। आरोप है कि उन्होंने जबरन ई-रिक्शा रुकवाकर दोनों के साथ लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे वे घायल हो गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.