मुरादाबाद, अप्रैल 7 -- होली पर हुए झगड़े को लेकर पड़ोसी युवक ने रंजिश के चलते शिक्षक से मारपीट की, साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राजपुर मिलक निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र स्व.रामअवतार सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह वर्तमान में काशीपुर में रहकर शिक्षक का कार्य करते हैं, पांच अप्रैल को वह अपने गांव आए हुए थे। वह अपने घर के सामने खड़े थे,आरोप है कि तभी पड़ोस के मनोज पुत्र नवल सिंह सैनी ने होली के दौरान हुए झगड़े की बात को लेकर आरोपी गाली-गलौज करने लगा और जब विरोध किया तो पीड़ित शिक्षक को पड़ोसी ने थप्पड़ मारकर मारपीट की,साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है,वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.