बुलंदशहर, मई 16 -- कोतवाली क्षेत्र में सिरोधन रोड पर बाइक से ससुराल जा रहे एक वेयरहाउस सुपरवाइजर पर तीन युवकों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गुलावठी क्षेत्र के गांव कैथाला निवासी ओमप्रकाश वेयरहाउस में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। बताया गया कि देर शाम ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह बाइक से अपनी ससुराल गांव इस्माइलपुर जा रहा था। जैसे ही वह सिरोधन रोड से इस्माइलपुर जाने वाले रास्ते पर पहुंचा, तभी पीछे से आये तीन लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि तीनों ने रंजिशन ओमप्रकाश के साथ मारपीट शुरू कर दी।हमले में ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। संतपुरा चौकी प्र...